आज का राशिफल 14 मई 2022 शनिवार मकर राशि सेहत के लिहाज से समय मिलाजुला कुंभ राशि पुराने झगड़े खत्म होंगे

rashifl

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 


आज का राशिफल 14 मई 2022 शनिवार  

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आय बेहतर रहेगी एवं काम में तेजी बनी रहेंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति रहेगी। नए कार्यों की ओर अग्रसर होंगे। भ्रमण पर जाने का विचार बनेगा। संतान सुख मिलेगा एवं अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय में वृद्धि होगी।
उपाय- नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवनसाथी से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं। कर्मचारियों के साथ विवाद हो सकता है। नए बिजनेस या साझेदारी में काम करना चाहते हैं तो आपको संभलकर रहना होगा। पेट से सबंधित रोग हो सकते हैं। व्यर्थ की यात्राएं होने के योग बन रहे हैं। आय मध्यम रहेगी।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी एवं नए कार्यों के साथ नौकरी में जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मजबूरी में अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी एवं लाभ की स्थितियां बनेंगी।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है। अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नई योजनाएं प्राप्त हो सकती हैं। बिजली के उपकरणों के उपयोग में सावधानी रखें एवं संतान का सुख प्राप्त होगा एवं जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से आपको मानसिक सहयोग मिलेगा।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

यह भी पढ़ें : सूर्य देव करेगें 15 मई को राशि परिवर्तन, 5 राशि वालों के लिए शुभ होंगे , मिलेगी सफलता

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
प्रायवेट जॉब वालों को कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। काम की अधिकता आपको थका सकती है, इसलिए थोड़ा वर्कआउट और मेडिटेशन आपकी सेहत का तालमेल बनाए रखेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
कार्य में कुशलता एवं अच्छी आय बनी रहेगी। भाइयों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। वाहन प्राप्ति का योग है। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। कहीं यात्रा पर जा रहे तो संभलकर रहना होगा, विवाद हो सकता है। 
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे, किंतु स्व-प्रयास से उन पर विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण होगा। संतान से सहयोग मिलेगा और माता-पिता की सेहत भी ठीक रहेगी। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों की मदद करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आपकी सेहत के लिए समय अच्छा है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आय कम रहेगी एवं परेशान करने वाले ज्यादा रहेंगे। महिलाओं को कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। जॉब में आपको प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। किसी भी कर्मचारी से विवाद ना करें। 
उपाय- शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सेहत के लिहाज से समय मिलाजुला है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धन के लेन-देन में जागरुक रहें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सरकारी तंत्र से कुछ परेशानी हो सकती है। संयम रखें। नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा। संतान से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। 
उपाय- शनिदेव की आरती करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं लक्ष्य साधने में सफल होंगे। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी एवं विवाद पूर्ण मामलों में पक्ष में फैसला होगा। क्रोध से बचें। आय अच्छी बनी रहेगी। जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे। कोई भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। 
उपाय- जरूरतमंदों को चप्पल-जूते का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे। घर में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा। ग्रहों की स्थिति के कारण आपको प्रशंसा मिलेगी और काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापार में सामान्य समय रहेगा। किसी तरह के जोखिम लेने से बचें। 
उपाय- पीले फलों का दान करें।

Share this story