आज विनायक चतुर्थी पर बनें हैं शुभ योग जानें व्रत का शुभ मुहूर्त

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
विनायक चतुर्थी व्रत कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। यह विनायक चतुर्थी व्रत 28 अक्टूबर शुक्रवार को है। इस दिन उपवास करने और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन दोपहर तक भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय के बारे में-
विनायक चतुर्थी कब है ?
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10.33 बजे से प्रारंभ हो रही है और यह तिथि 29 अक्टूबर को प्रातः 08:13 बजे समाप्त होगी। दोपहर के समय गणपति की पूजा करने से लाभ होगा। विनायक चतुर्थी 28 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए।
विनायक चतुर्थी 2022 पूजा मुहूर्त
28 अक्टूबर विनायक चतुर्थी के व्रत का शुभ मुहूर्त प्रातः 10:58 बजे से दोपहर 1:12 बजे तक है। इस मुहूर्त में विनायक चतुर्थी व्रत की पूजा करनी चाहिए।
विनायक चतुर्थी में बनें हैं शुभ योग
विनायक चतुर्थी के उपवास के दिन की सुबह से अगले दिन, 29 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 01:30 बजे तक शोभन योग हैं। इस दिन सुबह 06:30 बजे से 10:42 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा; वहीं 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 06:31 बजे तक रवि योग है। ये तीनों योग शुभ कार्यों के लिए शुभ होते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कार्य सफल होता है। रवि योग अशुभता को दूर कर शुभ फल देता है।
विनायक चतुर्थी 2022 चंद्रोदय
विनायक चतुर्थी व्रत के दिन सुबह 9:25 बजे चंद्रमा उदय होगा। शुक्ल पक्ष के दौरान चंद्रमा दिन या शाम को जल्दी उगता है ।
विनायक चतुर्थी का महत्व
विनायक चतुर्थी का व्रत और भगवान गणेश की पूजा करने से कठिनाइयां दूर होती हैं और भगवान गणेश की कृपा से कार्यों में सफलता मिलती है। गणपति बप्पा की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।