आज का पंचांग 09 जून 2022 बृहस्पतिवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि 08:21 प्रातः तक उपरांत दशमी , गंगा दशहरा

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 09 जून 2022 बृहस्पतिवार
आज मनाया जाएगा गंगा दशहरे का पर्व
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। इस बार ये तिथि 9 जून, गुरुवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर देवनदी गंगा धरती पर आई थी। इसलिए इस तिथि पर गंगा की विशेष पूजा की जाती है। गंगा के तटों पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। ये आयोजन 10 दिन पहले से ही शुरू हो जाते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।
09 जून 2022 बृहस्पतिवार का पंचांग
9 जून 2022, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा (पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर 10 जून को भी गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा)। गुरुवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:47 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी
गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल, गुरु और शु्क्र मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
09 जून 2022 बृहस्पतिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- हस्त
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 05:07 प्रातः
सूर्यास्त - 06:48 सायं
चन्द्रोदय - 01:27 दोपहर
चन्द्रास्त - 01:42 रात्रि , जून 10
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 दोपहर पूर्व से – 12:52 दोपहर तक
चन्द्र राशि कन्या
सूर्य राशि वृषभ
09 जून 2022 बृहस्पतिवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:47 तक
यम गण्ड - 5:44 प्रातः – 7:24 प्रातः
कुलिक - 9:05 प्रातः – 10:45 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 10:12 प्रातः – 11:05 प्रातः और 03:33 दोपहर – 04:26 दोपहर
वर्ज्यम् - 12:10 दोपहर – 01:42 दोपहर
निवास और शूल
होमाहुति शुक्र - 04:26 प्रातः , जून 10 तक उपरांत शनि
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास दक्षिण
अग्निवास पृथ्वी
राहु वास दक्षिण
शिववास गौरी के साथ - 08:21 प्रातः तक उपरांत सभा में
13 वां नक्षत्र है हस्त, चंद्रमा हैं इसके स्वामी
आकाश मंडल का 13वाँ नक्षत्र है हस्त। हस्त नक्षत्र चन्द्र का नक्षत्र है और इसके अधिष्ठाता देवता आदित्य है। हस्त नक्षत्र पांच तारों से बनी हथेली के समान आकृति को दर्शाता है। इसी आकृति के नाम पर ही इसे हस्त कहा जाता है। यह पू ष ण ढ प्रथम नाम अक्षर से पहचाना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव में चन्द्र के गुण होते है। इस नक्षत्र का व्यक्ति स्वभाव से बुद्धिमान होता है। साथ ही परिश्रम से उन्नति करने वाला, कुशल कार्यकर्ता और बिजनेसमैन है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों में कुछ बुराइयां भी होती हैं जैसे ये बात-बात पर झूठ बोलते हैं और अभिमानी भी होते हैं। ये माता-पिता के कष्ट का कारण भी बनते हैं।
यह भी पढ़ें : आज का राशिफल बृहस्पतिवार 09 जून 2022 तुला राशि आर्थिक स्थिति बेहतर होगी वृश्चिक राशि भ्रम की स्थिति हो सकती है