सूर्य देव ने तुला राशि में गोचर किया : 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है

सूर्य देव ने तुला राशि में गोचर किया : 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी   
 

वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है, तो इसका सीधा असर देश- दुनिया और मावन जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। जिससे नीचभंग राजयोग बन रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि: आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में बन रहा है। जिसको भौतिक सुख और माता का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय आप व्याापर में भी निवेश कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं इस दौरान धन कमाने के अच्छे अवसर आपको प्राप्ति होंगे।


तुला राशि: नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय कार्यक्षेत्र में भी आपको कई कई लाभ के आसार हैं। साथ ही इस समय आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं जो काम आपके काफी समय से अटके हुए थे, वो बन सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। मतलब वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। इस गोचर काल में आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने की संभावना है।

 
मकर राशि: आप लोगों की राशि से नीचभंग राजयोग दशम स्थान में बन रहा है। जिसे नौकरी और कारोबार का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आने के प्रबल योग हैं। इस दौरान आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार भी इस समय हो सकता है। इस समय आप पिछले कई दिनों से रुकी हुई परियोजना पर अमल कर सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें :

जानें 2023 में विवाह का शुभ मुहूर्त, अप्रैल, जुलाई से अक्टूबर तक 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं 

 नवंबर 2022 के पहले ही सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा?

Share this story