सावन  2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

 

सावन  2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

वाराणसी ।  इस समय भगवान शिव का प्रिय सावन  मास चल रहा है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान शिवजी की पूजा और उपाय करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। धर्म ग्रंथों में एक उपाय ऐसा भी बताया गया है जो रात के समय करने से शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की धन से जुड़ी हर परेशानी दूर कर देते हैं। आगे जानिए इस उपाय और इससे जुड़ी कथा के बारे में…

सावन में रात को करें ये उपाय 
सावन में रोज या सोमवार की रात किसी ऐसे शिव मंदिर में जाएं जो किसी सुनसान स्थान पर स्थित हो और जहां कम ही लोग पूजा करने जाते हों। रात को वहां जाकर पहले मंदिर की सफाई करें। इसके बाद शिवजी के सामने गाय के शुद्ध घी की दीपक लगाएं। कुछ देर वहां बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद अपनी मनोकामना बोलकर चले आएं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करने से गरीब से गरीब इंसान भी मालामाल बन सकता है।   

ये है इस उपाय से जुड़ी कथा  कुबेर देव कि कथा  

पौराणिक कथाओं के अनुसार, किसी समय गुणनिधि नामक एक गरीब व्यक्ति किसी गांव में रहा करता था। गुणनिधि इतना निर्धन था कि उसे भोजन भी ठीक से नहीं मिल पाता था। एक दिन वह भोजन की तलाश में एक शिव मंदिर में पहुंच गया। कुछ देर बाद रात हो गई तो गुणनिधि ने सोचा कि इसी मंदिर में विश्राम कर लेना चाहिए। रात को अत्यधिक अंधेरा होने के कारण गुणनिधि ने मंदिर में ही अपनी कमीज जला दी। रात के समय भगवान शिवलिंग के पास प्रकाश करने के फल स्वरूप उसे अपने जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।

पूजा में क्यों जलाते हैं दीपक?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी-देवताओं की पूजा में दीपक लगाना अनिवार्य होता है। घी का दीपक लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है। घी को पंचामृत यानी पांच अमृतों में से एक माना गया है। गाय के दूध से बना घी तो कई तरह के दोष दूर करता है।

यह भी पढ़ें :  यहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, तब से आज तक नहीं बूझी इस हवनकुंड की अग्नि

Share this story