साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मई 2022 पढ़ें इस हफ्ते कैसा रहेगा आपका समय

weekly horoscope

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मई 2022  

 

मेष राशिफल (Aries weekly Horoscope)
सेहत के लेकर इस सप्ताह कोई तनाव वाली बात नहीं है। लेकिन, वाहन चलाने में सावधानी रखें, चोट का भय बना रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। परिवार में कोई शुभ प्रसंग और अच्छी खबर आ सकती है। कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के साथ एंजाय करने के लिए कई मौके इस सप्ताह में आएंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। धन, मकान, संपत्ति की प्राप्ति होगी। 

वृषभ राशिफल (Taurus weekly Horoscope)
इस सप्ताह विद्यार्थियों को अध्ययन करने में रुचि होगी। महिलाएं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगी। मनचाहे कार्य करने को मिलेंगे। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। संतान से विवाद हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा, मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini weekly Horoscope)
ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में समय अच्छा रहेगा। नियमित लाभ के मौके मिलते रहेंगे। कोई नया व्यक्ति या कोई नई संस्था आपके संपर्क में आएगी, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगा। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। 

कर्क राशिफल (Cancer weekly horoscope)
इस सप्ताह आपको वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने की संभावना है। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है। विरोधी पीछे हटेंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा एवं विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। आय अटक कर आएगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा। आय कम एवं परेशानी ज्यादा हो सकती है। 

सिंह राशिफल (Leo weekly Horoscope)
वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। काम समय पर होंगे। जॉब में धैर्य के साथ काम करने का समय है। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। कामों के पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। सम्पत्ति खरीदने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। आप को कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी भी तरह के विवाद को आगे ना बढ़ने दें। 

कन्या राशिफल (Virgo weekly horoscope)
सेहत के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन परेशान कर सकता है। बुखार आदि की समस्या से भी परेशान रहेगे। सम्पत्ति में स्थितियां सामान्य रहेंगी। कानूनी अड़चनें कम हो सकती हैं। कोई फैसला आपको राहत दे सकता है। शासकीय सहायता भी मिल सकती है। परिवार के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

तुला राशिफल(Libra weekly Horoscope)
संतान से संबंध सामान्य रहेंगे। कोई परेशानी चिंता का कारण बन सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कार्य में बाधा एवं आय संतुष्टि पूर्ण नहीं रहेगी। पारिवारिक कलह भी हो सकता है। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें। त्वचा की समस्या भी हो सकती है। कार्यों मे मामूली गति आएगी एवं सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio weekly Horoscope)
इस सप्ताह ससुराल पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। किसी बात पर आपमें सामान्य बहस हो सकती है। मधुरता बरकरार रहेगी। जॉब में शुरुआत कुछ परेशानियों से होगी। आपकी आय संतोषप्रद नहीं रहेगी। मन विचलित रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में परिस्थितियां थोड़ी कमजोर हो सकती हैं। 

धनु राशिफल (Sagittarius weekly Horoscope)
ये सप्ताह सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रहेंगे लेकिन कोई शारीरिक व्याधि परेशान नहीं करेगी। योजनाएं सफल होंगी एवं शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ नई गतिविधियां रिश्तों में मधुरता लाएंगी। आपको परिजनों का सहयोग और भरोसा मिल सकता है। 

मकर राशिफल (Capricorn weekly Horoscope)
इस सप्ताह आय अच्छी बनी रहेगी एवं परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान अनुकूल बनी रहेगी। नए कार्य की प्राप्ति होगी। अभिभाषक, पत्रकार, टीचर एवं लेखकों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। योजनाएं सफल होंगी एवं किराएदारों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको समय के साथ रिश्ते की गंभीरता का एहसास होगा। 

कुंभ राशिफल (Aquarius weekly Horoscope)
ये सप्ताह प्रेमियों के लिए अनुकूल है। घर-परिवार वाले इनकी बात मान सकते हैं। जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के मौके भी आपको मिल सकते हैं। व्यापार के लिए यह समय सब तरह से उत्तम रहेगा। कुछ नया काम मिलेगा। जो आपको अच्छा आर्थिक लाभ देगा। सेहत के लिए समय अच्छा रहने वाला है। 

मीन राशिफल (Pisces weekly Horoscope)
ये सप्ताह कुछ समस्याओं वाला आएगा। संतान को संभालना होगा एवं आय में बाधाएं आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में विघ्न आएंगे। काम में कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं होगी। मन उदास रह सकता है। अज्ञात भय भी रहेगा। सप्ताह के अंत में चोट भी लग सकती है। विद्युत उपकरण के प्रयोग में सावधान रहें। परिवार में सब ठीक रहेगा। कोई अज्ञात डर आपको सताएगा।

Share this story