रक्षाबंधन 2022  :  इस बार श्रावण में 1 नहीं 2 पूर्णिमा, किस दिन मनाएं रक्षाबंधन पर्व, 11 या 12 अगस्त को?

Raksha Bandhan 2022

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

वाराणसी।  रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी सलामती की कामना करती है तो भाई अपने बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। हर साल ये पर्व श्रावणी पूर्णिमा पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर्व को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हैं क्योंकि श्रावण मास की पूर्णिमा एक दिन न होकर दो दिन है। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार 11 और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। आगे जानिए इनमें से किस दिन रक्षाबंधन पर्व मनाना जाएगा…

 

पंचांग के अनुसार, कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा तिथि? जानिए शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त, गुरुवार की सुबह 10.38 से शुरू होगी, जो 12 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 07.05 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय तिथि के अनुसार ही व्रत-उत्सव मनाए जाने चाहिए लेकिन नक्षत्रों का योग होना भी जरूरी है।  ज्योतिषियों के अनुसार, 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि दिन भर रहेगी और श्रवण नक्षत्र भी इसी दिन रहेगा, इसलिए रक्षाबंधन का पर्व इसी दिन यानी 11 अगस्त को मनाया जाना ही शास्त्र सम्मत है। साथ ही रवि योग भी इस दिन बन रहा है। जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी अधिक हो गया है। 

 

क्यों बांधते हैं रक्षासूत्र? 
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्राचीन समय में ब्राह्मण अपने यजमानों की कलाई पर अभिमंत्रित रक्षा सूत्र बांधते थे यानी उस धागे को मंत्रों से इतना शक्तिशाली बना देते थे कि उसे बांधने से निगेटिविटी और दुर्भाग्य दूर हो जाता था। रक्षासूत्र पहनने वाले व्यक्ति के विचार पॉजिटिव होते हैं और मन भी शांत रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना आसानी से कर सकता है। यह रक्षासूत्र बहन अपने भाई की कलाई पर बांधती है। सालों से यह पर्व इसी तरह से चला रहा है। ये पर्व भाई-बहन के निश्चल और पवित्र प्रेम का प्रतीक है और भाई को ये अहसास भी दिलाता है कि विवाह के बाद भी उसे अपनी बहन के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।

 

यह भी पढ़ें :  31 जुलाई को हरियाली तीज व्रत में ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल

Share this story