दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, जानें  इसके पीछे है क्या है कारण 

Deepawali night
ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार, दीपावली की रात घर में तो दीपक जलाते ही हैं, साथ ही कुछ अन्य जगहों पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और संकट दूर होते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 जगह…

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
 
इस बार दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली की रात को देवी महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपक जलाकर घर के हर हिस्से में रखे जाते हैं ताकि जब देवी लक्ष्मी घर आए तो उन्हें कहीं भी अंधकार दिखाई न दे। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार, दीपावली की रात घर में तो दीपक जलाते ही हैं, साथ ही कुछ अन्य जगहों पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और संकट दूर होते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 जगह…

श्मशान में जलाएं दीपक
ये बात सुनने में अजीब जरूर लगे लेकिन दीपावली का रात श्मशान में भी एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपावली की रात को मोहरात्रि भी कहते हैं। ये रात साल में आने वाली 4 प्रमुख रातों में से एक है। दीपावली की रात श्मशान में जाकर किसी भी स्थान पर एक दीपक लगाएं और हाथ जोड़कर घर आ जाएं। इससे आपकी कई परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।

पीपल के नीचे जलाएं दीपक
हिंदू धर्म में पीपल को पूजनीय वृक्ष माना गया है। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। ऐसी भी मान्यता है कि अमावस्या की रात देवी लक्ष्मी भी पीपल पर निवास करती हैं। इसी मान्यता के चलते दीपावली की रात पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर लगाना चाहिए और देवी लक्ष्मी से घर आने की प्रार्थना भी करनी चाहिए।

चौराहे पर भी जलाएं दीपक
दीपावली की मध्य रात्रि को जब सब सो जाएं तब एक चौमुखी दीपक चौराहे पर जलाएं। ये दीपक स्थान देवता के लिए जलाया जाता है। यानी हम जिस स्थान पर रह रहे हैं, वहां जिन भी देवी-देवताओं का आधिपत्य है, वे इस दीपक से प्रसन्न होकर हमें शुभ फल प्रदान करें, यही कामना होती है।
 
बिल्व वृक्ष के नीचे
बिल्व को भी बहुत ही खास पेड़ माना गया है। वैसे तो इस पेड़ को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है, लेकिन एक मान्यता ये भी है कि इसके तने में धन के देवता कुबेर का स्थान होता है। दीपावली की रात बिल्व वृक्ष के नीचे दीपक लगाने से कुबेरदेवता प्रसन्न होते हैं और धन आदि सभी सुख हमें प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव: जानें किसको बदलाव शुभ साबित होगा

Share this story