करवा चौथ पर अपनी राशि अनुसार लगाएं श्रीगणेश को भोग, घर आएगी सुख-समृद्धि

Karva Chauth

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth Upay) का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास करती हैं और शाम को भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा के बाद ही अपना व्रत पूर्ण करती हैं। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी   के अनुसार, करवा चौथ पर यदि राशि अनुसार आसान उपाय किए जाएं तो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए करवा चौथ पर राशि अनुसार, श्रीगणेश को क्या चढ़ाएं…

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है, जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं। इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को लाल रंग की मिठाई या लाल रंग के फल का भोग लगाएं। साथ ही दूर्वा पर हल्दी चढ़ाएं। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को मावे से बनी किसी भी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। मिठाई न हो तो मीठे दूध का भोग लगाना भी शुभ रहेगा। भोग लगाते समय ऊँ गं ऊँ गं मंत्र का जप करें। 

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले भगवान श्रीगणेश को हरे फल जैसे नाशपति, अंगूर या पिस्ता से बनी किसी मिठाई का भोग लगाएं। भोग लगाते समय ऊँ श्री गं गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करें।

कर्क राशि 
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले सफेद रंग की किसी भी मिठाई जैसे मावा कतली, काजू कतली आदि का भोग श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही सफेद आंकड़े के फूल की माला बनाकर श्रीगणेश को अर्पित करें।

सिंह राशि 
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले भगवान श्रीगणेश को गुड़ से बनी मिठाई जैसे गजक या सिर्फ गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। साथ ही श्रीगणेश दूर्वा पर कुंकुम लगाकर श्रीगणेश को चढ़ाएं।

कन्या राशि 
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वाले श्रीगणेश को पिस्ता बर्फी या खीर में थोड़े पिस्ता डालकर उसका भोग लगा सकते हैं। श्री वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप पूजा के दौरान जरूर करें।

तुला राशि 
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग दूध से बनी मिठाई जैसे रबड़ी, कलाकंद का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ भी करें। इससे शुभ फल प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि वाले लाल रंग की मिठाई या लाल फलों का भोग श्रीगणेश को लगाएं। या खीर में थोड़ी केसर डालकर इसका भोग भी लगा सकते हैं। श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: मंत्र का जाप करें।

धनु राशि 
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले पीले रंग की मिठाई जैसे श्रीखंड या इंद्राणी का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: बोलकर चढ़ाएं। 

मकर राशि 
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को डार्क कलर की मिठाई जैसे काला जाम या गुलाब जामुन का भोग लगाएं। साथ ही श्री गणेशाय नम: का जप करें।

कुंभ राशि
इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि वाले डार्क चाकलेट या चाकलेट बर्फी का भोग श्रीगणेश को लगाएं। दूर्वा पर हल्दी लगाकर ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी।

मीन राशि 
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले केले या अन्य किसी पीले फल का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। भोग लगाते समय ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: मंत्र का जाप भी करें।

यह भी पढ़ें : 

इस बार करवा चौथ पर कई विशिष्ट संयोग, जानें कब करें व्रत का उद्यापन

 करवा चौथ : जानें , पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा

करवाचौथ पर इस बार शुक्र अस्त का प्रभाव, नवविवाहित महिलाएं इस साल व्रत की शुरूआत न करें

Share this story