12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में ही पुन: मकर राशि में प्रवेश करेगा , कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी वहीं कुछ लोगों को परेशानियां

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मनुष्य जीवन को हर ग्रह प्रभावित करता है, लेकिन सबसे ज्यादा असर शनि ग्रह का होता है। ये ग्रह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी चाल बदल रहा है। 29 अप्रैल को शनि ग्रह ने राशि बदलकर मकर से मीन में प्रवेश किया, इसके बाद ये ग्रह इसी राशि में रहते हुए वक्री हो गया। अब 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में ही पुन: मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी वहीं कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। 23 अक्टूबर तक तक शनि इस राशि में वक्री अवस्था में रहेगा, इसके बाद 7 जनवरी 2023 को पुन: कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानिए शनि के इस राशि परिवर्तन से किन लोगों पर ढय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू होगा…
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी के अनुसार, 12 जुलाई को शनि के मकर राशि में आते ही मीन राशि वालों को ढय्या से राहत मिल जाएगी और धनु राशि वालों पर ढय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। साढ़ेसाती का अंतिम चरण होने से धनु राशि वालों के लिए शनि का ये परिवर्तन शुभ रहेगा। इनके लिए आने वाला समय सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। इसके अलावा मकर और कुंभ राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा इन दोनों राशि के लोगों को इस समय सावधान रहना होगा। नौकरी, बिजनेस और सेहत को लेकर इन दोनों राशि वालों को सावधान रहना होगा।
इन राशियों पर रहेगी शनि की ढय्या
प. बेचन त्रिपाठी के अनुसार, इस समय शनि की ढय्या का प्रभाव कर्क और वृश्चिक राशि पर है। जब शनि मकर राशि में प्रवेश करेगा तो इन दोनों राशियों पर से ढय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा और मिथुन-तुला राशि वालों की ढय्या शुरू हो जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि के लिए शनि आठवें भाव में रहेगा वहीं तुला पर भी शनि की दृष्टि बनी रहेगी, जिसके चलते इन दोनों राशि वालों को संभलकर रहा रहना होगा। इनकी मुश्किलें अचानक बढ़ सकती हैं।
इन राशियों पर भी होगा असर
शनि के राशि बदलने से और भी कई राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
मिथुन, कर्क, धनु, मकर, कुंभ, मीन, और तुला राशि वालों पर की लाइफ में शनि के कारण बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनके अलावा अन्य 5 राशियां भी किसी न किसी तरह से शनिदेव के कारण प्रभावित होंगी।
वृश्चिक वालों को नौकरी में मिलेंगे बेहतर अवसर
शनि के मकर राशि में आने से वृश्चिक राशि वालों की समस्याएं कुछ कम हो सकती हैं। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। इनकी योजनाएं जो लंबे समय से अटकी हुई थी वो पूरी हो सकती हैं। नौकरी में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है।
कुंभ वालों को मिलेगा मान-सम्मान
कुंभ राशि वालों को शनि के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिल सकते हैं। इन्हें अपने कामों में सफलता मिल सकती है। ये शनि की ही राशि है, इसलिए इनके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों से चलते मान-सम्मान भी मिलेगा। ये अच्छे संकेत है इनके भविष्य के लिए। धन लाभ भी हो सकता है।
मीन वालों को पैतृक संपत्ति से होगा फायदा
मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि का मकर राशि में जाना शुभ रहेगा। इन्हें पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। बिजने में भी अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय शुभ फल देने वाला रहेगा।