अक्षय तृतीया पर  3 राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

On Akshaya Tritiya, the day will be very auspicious for the people of 3 zodiac signs.

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

वाराणसी। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखा किया जाता है। इसी दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने का भी विधान है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का खास योग बन रहा है, जिससे 3 राशि वालों के लिए ये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है और इसके फायदा आने वाले दिनों में भी मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

वृषभ राशि 
ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया तिथि इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। इन लोगों की आर्थिक स्थिति में शानदार सुधार आने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ के योग भी इस राशि के लोगों के लिए बन रहे हैं। नौकरी में बड़ा पद और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो फायदेमंद साबित होगी। निकट भविष्य में भी ग्रहों का योग खास लाभ आपको दिलाएंगा।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि में रहेगा। ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। इस राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे। सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। इस समय किस्मत हर तरीके से आपका साथ देगी, जिसके चलते आय के नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं।

धनु राशि 
इस राशि के लोगों पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होती दिखाई दे रही है। इन लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर इस राशि के लोगों पर कोई कर्ज है तो वो चुकता हो जाएगा और निकट भविष्य में निवेश से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। नया मकान या वाहन खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है। आपको ऐसी जगह का फायदा होगा, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : अक्षय तृतीया का पर्व तीन मई को , 50 वर्षों बाद बन रहा अद्भुत संयोग ,मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए इस विधि करें पूजन

Share this story