मासिक राशिफल: 1 जून 2022 से 30 जून तक बदलेगी 5 ग्रहों की चाल, आप की राशि पर कैसा होगा असर, पढ़ें 

Monthly Horoscope: From June 1, 2022 to June 30, the movement of 5 planets will change, how will it affect your zodiac, read

जून शुरू हो गया है। इस महीने में हिंदू पंचांग के दो महीनों ज्येष्ठ और आषाढ़ रहेंगे। ज्येष्ठ मास 14 जून तक रहेगा और इसके बाद आषाढ़ मास शुरू हो जाएगा। इसी महीने में वर्षा ऋतु का आरंभ भी होगा।

जून मास में कई प्रमुख व्रत-त्योहार भी मनाएं जाएंगे। इनमें महेश नवमी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, योगिनी एकादशी, हलहारिणी अमावस्या आदि प्रमुख हैं। साथ ही इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं बुध और शनि ग्रह की चाल बदलेगी। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा।

ग्रहों के राशि बदलने से कई योग भी बनेंगे। इसका असर भी सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे मासिक राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये महीना…

 

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

मासिक राशिफल: 1 जून 2022 से 30 जून तक

मेष राशिफल (Aries monthly Horoscope)

इस महीने राहु-शुक्र मेष राशि का लग्न में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का सातवें भाव में, शनि कुंभ राशि का 11वें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने मेहनत करने के बावजूद क्रेडिट नही मिल पाएगा। धन लाभ अच्छा रहेगा। समस्याओं का निदान होगा। सहयोग सब ओर से मिलेगा। लोग परेशान करेंगे। झगड़ा करने से बचें। मित्रों से सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। निवेश से बचें एवं खर्चे पर भी नियंत्रण रखें। ग्रहों का सपोर्ट नहीं मिलने से परिस्थितियां बिगड़ेंगी किंतु स्वयं के प्रभाव से स्वयं को बचाने में सफल होंगे। किसी से अपेक्षा रखनी बेकार होगी। आय बराबर बनी रहेगी। मित्रों से इस महीने किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल पाएगा जो आपको निराश करेगा। 

लव लाइफ
दाम्पत्य के लिए महीना अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम और तालमेल बेहतरीन रहेगा। कोई समस्या संतान को लेकर आ सकती है। जो आपको थोड़ा तनाव दे सकती है। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में खूब मेहनत करेंगे लेकिन उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपको हर ओर से सहयोग मिलेगा और आय के साधन भी मिलते रहेंगे। व्यापार में महीने की शुरुआत में तो आपको काफी अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अंतिम दिनों में नुकसान हो सकता है।

हेल्थ 
सेहत के मामले में इस महीने आपको पेट की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। कोई इंफेक्शन या दर्द आपके लीवर में हो सकता है। खानपान में सावधानी रखें। 

 

वृषभ राशिफल (Taurus monthly Horoscope)

इस महीने सूर्य-बुध वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि कुंभ राशि का दसवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का 11वें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का बारहवें भाव में चलायमान रहेंगे। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार वालों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। कोई शुभ प्रसंग परिवार में हो सकता है। बिजनेस को लेकर मन में विचार आ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। कोई निकट परिजन आप के हाल-चाल जानने घर आ सकता है, इसे देखकर आप का मन खुश होगा। भविष्य की नई योजनाएं इस समय आप बना सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारियां भी आसानी से पूरी कर सकते हैं। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में कोई अच्छा प्रसंग घट सकता है। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। समय सब प्रकार से अच्छा रहेगा।  

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। महीने के मध्य में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में ये महीना पुरानी वसूलियों का रहेगा। अटका धन मिल सकता है। कोई पुरानी डील जो पहले से पेंडिंग हो, वो पूरी हो सकती है।

हेल्थ
ये समय हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। 

मिथुन राशिफल (Gemini monthly Horoscope)

इस महीने चंद्रमा मिथुन राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि कुंभ राशि का नौवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। व्यापार में मंदी हो सकती है। नौकरी में भी अधिकारी परेशान करेंगे। योजनाएं बदलना पड़ सकती हैं। राज की बात बाहर आ सकती है। सीधे पैर में चोट एवं बुखार की समस्याएं हो सकती हैं। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। शेष दिनों में आय बेहतर रहेगी एवं काम समय पर संपंन्न होंगे। नए काम भी मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। विवाद की स्थितियां भी कई बार बन सकती हैं।

लव लाइफ 
दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। साथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
अधिकारी वर्ग या मैनेजमेंट आपके काम से नाराजगी जता सकता है। माह में कई बार विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना हो तो आप महीने के अंतिम सप्ताह तक इंतजार करें। 

हेल्थ
पैरों में चोट और बुखार की समस्या इस महीने हो सकती हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। खानपान में भी उपयुक्त परहेज जरूर रखें। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। 

कर्क राशिफल (Cancer monthly horoscope)

इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता और भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान से कष्ट प्राप्त हो सकता है। संतान को असफलता का भी योग है। शेष परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे। सम्पत्ति के लिए समय सामान्य है। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मशीनरी के मैंटनेंस पर भी कुछ खर्च हो सकता है। आप अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। समय-समय पर पैसों की आवक बनी रहेगी। पुराने विवाद इस महीने सुलझ सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी पुराने दोस्त के मिलने से पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी।

लव लाइफ
पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ सकता है।

बिजनेस-नौकरी
कोई पुराना काम आपको दोबारा मिल सकता है या यूं कहें कि नौकरी में डिमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए समय ठीक रहेगा। कोई नया काम हाथ आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

हेल्थ
रक्त से संबंधित कोई बीमारी आपको हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है।

सिंह राशिफल (Leo monthly Horoscope)

इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि कुंभ राशि का सातवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, राहु शुक्र मेष राशि का नवम भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का 11वें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से इस महीने अचानक कोई लाभ मिल सकता है। आपको अपनी योजनाओं पर काम करना चाहिए। बिचौलियों से सावधान रहें। मन प्रसन्न रहेगा। आय बेहतर होगी एवं काम समय पर संपन्न होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का मतभेद समाप्त होगा। 8-9 तारीख को चिंता में डालने वाली घटनाएं हो सकती हैं। 10 को पुन: सब अनुकूल हो जाएगा। आकस्मिक लाभ के संकेत हैं। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। यात्राएं सुखद रहेंगी। 27-28 को कुछ चिंताएं अधिक रहेंगी। व्यय भी अधिक रहेगा। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके अनुकूल होगा। कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ेगा।

नौकरी-बिजनेस 
जॉब के नजरिए से ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपकी रचनात्मकता का पूरा प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के लिए नए अवसर बनेंगे। अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। 

हेल्थ
सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों में राहत रहेगी। आपको इस महीने थोड़ी चिंताएं सता सकती हैं। इससे मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं।

 

कन्या राशिफल (Virgo monthly horoscope)

इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि कुंभ राशि का छठे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में लाभकारी सौदे आपके सामने आ सकते हैं। नया वाहन खरीदने और व्यापार के लिए भूमि-भवन खरीदने का भी मन बन सकता है। परिवार से तनाव और अस्थिरता दूर होगी। कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। जिससे परिवार में हर्ष रहेगा। मित्रों से मिलन होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य शैली बेहतर रहेगी। नए काम भी मिलेंगे। कीमती वस्तुओं की रक्षा करें एवं हर किसी पर भरोसा नहीं करें। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे एवं परिवार खुश रहेगा। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में भी समय अच्छा रहने वाला है। कोई खुशखबर आपको मिल सकती है। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
काम अधिक रहेगा लेकिन आप समय पर अपने प्रोजेक्ट पूरे करने में सफल हो सकते हैं। कोई परेशानी नहीं आएगी। अधिकारियों और साथियों का सहयोग बना रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा कांट्रेक्ट आप हासिल कर सकते हैं। ये आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

हेल्थ 
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आप प्रयास करेंगे तो राहत मिलेगी।

 

तुला राशिफल(Libra monthly Horoscope)

इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि कुंभ राशि का पाचंवें भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का छठे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधी पीछे हटेंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा एवं विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। आय अटक कर आएगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा। आय कम एवं परेशानी ज्यादा हो सकती है। नए वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। काम समय पर होंगे। जॉब में धैर्य के साथ काम करने का समय है। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। कामों के पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। सफलता मिलेगी। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। नए वाहन खरीदने का मन बनेगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। आप को कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी भी तरह के विवाद को आगे ना बढ़ने दें। बातें छिपाना नुकसान दायक हो सकता है. 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में धैर्य क साथ काम करने का समय है। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। कामों के पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। सफलता मिलेगी। कुछ बड़े सौदे अचानक अटक सकते हैं। कोई कानूनी दिक्कत या धन संबंधी समस्या आ सकती है।

हेल्थ
सेहत के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन परेशान कर सकता है। बुखार आदि की समस्या से भी परेशान रहेगे।

 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio monthly Horoscope)

इस महीने शनि कुंभ राशि का चौथे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में मतभेद समाप्त हो सकते हैं। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। आपके लिए सबका व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सम्पत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद है तो आपके पक्ष में मामला थोड़ा झुक सकता है। आपको सम्पत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेहतर आय एवं काम की अधिकता के साथ क्रेडिट भी प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य एवं पदोन्नति के साथ योजनाएं सफल होगी। बड़े आयोजनों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। कोई समस्याएं आने की संभावना नहीं है। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।

लव लाइफ
जीवन साथी से थोड़ी बहुत कहा-सुनी हो सकती है। हालांकि आपका विवाद ज्यादा नहीं बढ़ेगा। एक साथ रहने से समस्याएं जल्दी सुलझ जाएंगी। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। काम अधिक रहेगा लेकिन आप सब कुछ मैनेज करने में सक्षम रहेंगे। अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार के लिए भी आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या नए बिजनेस का प्लान भी बना सकते हैं।

हेल्थ
सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। अगर शुगर या दिल की बीमारी से परेशान हैं तो इस महीने अतिरिक्त सावधानी बरतें।

 

धनु राशिफल (Sagittarius monthly Horoscope)

इस महीने शनि कुंभ राशि का तीसरे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय बेहतर रहेगी एवं सफलता प्राप्त होगी। योग्यता के अुनसार काम प्राप्त होंगे एवं नए कार्य भी मिलेंगे। विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। आस-पास के लोगों से मधुर संबंध रहेंगे। समकक्ष सहयोग प्रदान करेंगे। इस समय में जोखिम लेने से बचें एवं निवेश नहीं करें। बेकार विवाद एवं वाहनादि से समस्याएं आ सकती हैं। इस समय किसी को उधार देने से बचें। परिवार में सब ठीक रहेगा। संतान से लाभ होगा। संतान की चिंता समाप्त होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। कोई परेशानी ऐसी होगी जो आप आपसी बातचीत से सुलझा संकेंगे। प्रेम संबंधों की बात सबको पता चल सकती है।

नौकरी-बिजनेस 
इस महीने आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अधिकारियों से आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ के अवसर मिलेंगे। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम करने के लिए ये सही समय रहेगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक है। छोटी-मोटी परेशानियों के अलावा कोई समस्या स्वास्थ्य को लेकर नहीं दिख रही है।

 

मकर राशिफल (Capricorn monthly Horoscope)

इस महीने शनि कुंभ राशि का दूसरे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी के योग हैं। वाहन या मशीनरी खरीदने पर विचार हो सकता है। कोई बड़ा सौदा आपके सामने आ सकता है। कानूनी मामलों में अड़चनें समाप्त होंगी। विवादों में पक्ष मजबूत होगा। परिवार भी सहयोग प्रदान करेगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं परिवार के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। पडोसियों से कहासुनी हो सकती है। परिवार के लिए समय अच्छा है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता से सहायता और आशीर्वाद मिल सकता है। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। 

लव लाइफ
दांपत्य में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो वो इस महीने सुलझ जाएगी। आपको जीवनसाथी से अच्छा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
इस महीने आपको जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। कई असंभव से टास्क आप पूरा कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। मैनेजमेंट संतुष्ट रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के नुकसान की कोई आशंका नहीं है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय बेहतरीन रह सकता है। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रुप से ज्यादा स्वस्थ्य और बेहतर महसूस करेंगे। कोई बीमारी होने के संकेत नहीं हैं।

 

कुंभ राशिफल (Aquarius monthly Horoscope)

इस महीने शनि कुंभ राशि का लग्न में, गुरु-मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का नौवें भाव में रहेगा। हरकतें बचकानी हो सकती हैं, जिससे विवाद होगा। संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। परिवार के लिए चिंतित बने रहेंगे। सरकारी नौकरी चाहने वालों को सफलता मिल सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश में सावधानी रखने का समय है। कीमती सामान संभाल कर रखें। परिवार के साथ कहीं जाना हो सकता है। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। परिवार का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में मेहमानों का आना हो सकता है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है। किसी तरह का विवाद होने से पहले ही स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी-बिजनेस
नौकरी के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा। साथियों और सहकर्मियों से थोड़ा विवाद रह सकता है। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार में लाभ के आसार दिख रहे हैं। कोई पुराना सौदा पूरा हो सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से महीना ठीक-ठाक है। कोई पुराना रोग या दर्द परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहेंगी। खानपान में ध्यान देना होगा।

 

मीन राशिफल (Pisces monthly Horoscope)

इस महीने गुरु-मंगल मीन राशि का लग्न में, राहु-शुक्र मेष राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन के पुराने विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखकर काम करें। संचित धन की वृद्धि एवं स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार हैं। विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यापारियों को लाभ के आसार एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। बच्चों से मदद प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी। अनजान लोगों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। संतान से सहयोग मिलेगा एवं अटके कार्य पूरे होंगे। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता खत्म होगी। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी और प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में महिलाओं के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। अन्य के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्राओं में लाभ प्राप्त होगा। बाजार की हलचल आपको परेशान कर सकती है लेकिन अपने अनुभव से आप परिस्थितियों को संभाल लेने में सक्षम होंगे। 

हेल्थ
सेहत में आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई पुराना रोग भी उभरेगा। आप अपनी समस्याओं को महीने के अंत तक संभाल लेंगे। 

Share this story