25 अप्रैल को बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर असर

Mercury will enter Taurus on April 25, how will it affect your zodiac

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

वाराणसी। वृषभ राशि में ग्रह  68 दिन रहेगा। इस दौरान ये ग्रह 10 मई से 3 जून तक वक्री अवस्था में रहेगा यानी टेढ़ी चाल चलेगा। साथ ही 13 मई से 9 जून तक बुध ग्रह अस्त रहेगा। सीधी भाषा में कहा जाए तो वृषभ राशि में 68 दिन रहते हुए बुध 24 दिन वक्री अवस्था में 27 दिन तक अस्त अवस्था में रहेगा। इस दौरान इसके प्रभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 21 दिन से अधिक यदि बुध किसी राशि में रहे तो ज्योतिष में इसे अतिचारी अवस्था कहते हैं। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि
बुध ग्रह के वृषभ राशि में आने से अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। इस राशि के लोग कठिन परिस्थितियो में भी अपनी बुद्धि के बल पर स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि
बुध ग्रह का गोचर इसी राशि में होगा। इससे इस राशि वालों के आय के साधन बढ़ेंगे और प्रमोशन के योग भी बनेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। सरकारी कामों में सफलता के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि
बुध ग्रह इस राशि से बारहवें स्थान पर रहेगा जो व्यय का भाव है। इससे इनके खर्च में अचानक वृद्धि हो सकती है और भागदौड़ का सामना भी करना पड़ेगा। किसी यात्रा का योग भी बन सकता है। इस दौरान लेन-देन बहुत सावधानी से करें, नहीं तो हानि हो सकती है। 

कर्क राशि
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में कोई नया सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपके द्वारा किए गए कामों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, जिसके चलते इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। धर्म और आध्यात्म की ओर रूचि जागेगी। नौकरी में भी पद और प्रतिष्ठा दोनों मिलेगी। कोई मनचाही यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि
संतान से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य इस दौरान सुलझ सकते हैं। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें नहीं तो दूसरे लोग उसका फायदा उठा सकते हैं। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन किया है तो वो आपको मिल सकता है।

तुला राशि
बुध के राशि परिवर्तन के कारण यात्राएं अधिक करनी पड़ेंगी, जिससे आपका खर्च भी बढ़ जाएगा। इस समय आप धर्म-कर्म के कामों में बढ़कर हिस्सा लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि
बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन साझेदारी के कामों से बचना होगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें, मौसमजनित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। कुछ लोग आपसे दुश्मनी निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में आ सकते हैं।

धनु राशि
बुध के राशि परिवर्तन का मिला-जुला असर इस राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। किसी को भी इस समय पैसा उधार न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। हालांकि सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मकर राशि
परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ सकती है। प्रेम विवाह करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। समाज में आपके द्वारा किए गए कामों से पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि
इस समय आपको विवादित मामलों से दूर रहना चाहिए। मित्रों तथा संबंधियों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपको यात्रा सावधानीपूर्वक करनी होगी, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचल संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए भ समय अनुकूल है। 

मीन राशि
नौकरी और बिजनेस दोनों में ही आपके निर्णयों को सहारा जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। परिवार के साथ समय निकाल पाएंगे। आपकी वाणी आपका आकर्षण और भी बढ़ाएगी। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे।

Share this story