घर में बनी रहे सुख-शांति और समृद्धि तो नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें

If happiness, peace and prosperity remain in the house, then bring these 5 things home in Navratri

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
 
 
वाराणसी। इस बार नवरात्रि पर्व 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में भी इन 9 दिनों को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। वाराणसी के ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिनों में अगर कुछ खास चीजें घर में लाकर रखी जाएं तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर आप भी अपने जीवन को समृद्धशाली बनाना चाहते हैं तो 4 अक्टूबर से पहले इन 5 चीजों में से कोई 1 घर लेकर आ सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें…

 


1. देवी लक्ष्मी के चरण

देवी लक्ष्मी के चरण बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान हमें चांदी से निर्मित देवी लक्ष्मी के चरण घर लेकर आना चाहिए। देवी के इन चरणों को अपने धन स्थान यानी तिजोरी में इस प्रकार रखें कि ये अंदर जाते हुए दिखाई दें। अगर आप दुकानदार हैं तो इसे अपने गल्ले में भी रख सकते हैं। ये बहुत ही आसान उपाय है, जो धन लाभ का योग बनाता है। 
 


2. अष्टमुखी रुद्राक्ष

धर्म ग्रंथों में रुद्राक्ष को बहुत ही पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इसका निर्माण भगवान शिव के आंसू से हुआ है। इसके की प्रकार बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इन सभी का अलग-अलग महत्व है। अष्टमुखी रुद्राक्ष को साक्षात देवी का स्वरूप माना या है। नवरात्रि के दौरान इसे लेकर अपने पूजा स्थान पर रखें। रोज इसकी पूजा करने से आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है।
 

3. पारद से बनी देवी प्रतिमा

पारद एक मात्र एक धातु है जो द्रव्य रूप में पाई जाती है। इसका शोधन कर इसे ठोस बनाया जाता है। इससे निर्मित देव प्रतिमाओं में चमत्कारी गुण पाए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान पारद से निर्मित देवी प्रतिमा घर में स्थापित करें। इससे हर तरह के दोष दूर हो सकते हैं और वास्तु संबंधित परेशानियां भी अपने आप ही दूर हो सकती हैं। 
 


4. नवदुर्गा यंत्र

ज्योतिष शास्त्र में यंत्रों का विशेष महत्व है। इन यंत्रों को साक्षात देव स्वरूप ही माना जाता है। नवदुर्गा यंत्र भी इनमें से एक है। इस यंत्र की स्थापना कर पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। नवरात्रि के दौरान इस यंत्र की स्थापना अपने घर के मंदिर में करें और रोज इसकी विधि-विधान से पूजा करें। इससे आपकी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।

5. एकाक्षी नारियल

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। इसे श्रीफल भी कहते हैं। इसी का एक प्रकार है एकाक्षी नारियल। इस नारियल के मुख पर एक निशान होता है जो आंख की तरह दिखाई देता है इसलिए इसे एकाक्षी यानी एक आंख वाला नारियल कहते हैं। नवरात्रि के दौरान इसे अपने घर लाएं और लाल कपड़े में लपेटकर किचन में किसी ऊंचे स्थान पर लटका दें। इससे कभी आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें :  

Share this story