राशिफल बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022 मेष राशि समय के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें , मकर राशि सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त रहेंगे

rashifl

Newspoint24/आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल


आज का राशिफल बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022  

मेष राशिफल 
आज आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। समय के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें। सहकर्मी आपके विचारों से असहमत रहेंगे। बॉस के साथ ज्यादा मित्रवत होने से बचें। व्यस्तता के बावजूद आपको आराम के लिये समय अवश्य निकालना चाहिये। व्यवसाय में महत्वपूर्ण प्रयोग न करें।

वृषभ राशिफल 
गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिये ले जा सकते हैं। भूमि और भवन आदि में निवेश के अच्छे मौके मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 
कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा को लेकर उदासीन हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क सुदृढ़ होंगे। जुकाम और एलर्जी की समस्या हो सकती है। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। आपको कई जटिल मामले हल करने पड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल 
किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की मदद करने के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नये प्रोजेक्ट में आप भाग ले सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभायेंगे।

सिंह राशिफल 
पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की सम्भावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशिफल  
दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। करियर को लेकर परेशानियों का निवारण होगा। आपको नयी जानकारियाँ मिल सकती हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो सभी काम बिना विघ्न के पूर्ण हो जायेंगे। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा।

तुला राशिफल 
व्यापार में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिये। बनते-बनते कोई कार्य रुक सकता है। शंका और वहम के कारण आपको अच्छी बातें भी बुरी लगेंगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल 
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की सैलरी बढ़ने की सम्भावना प्रबल है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनन्दित रहेंगे। आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। युवाओं को आज लव प्रपोज़ल मिल सकते हैं।

धनु राशिफल 
कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। व्यापारिक यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशिफल
नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहेगा। पिता के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।

कुम्भ राशिफल 
विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। धार्मिक गतिविधियों को लेकर लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम तक आप झगड़े का समाधान निकाल लेंगे। शाम को कहीं घूमने या डिनर के लिये जा सकते हैं।

मीन राशिफल 
घर में नवीनीकरण और सुधार कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ मिलेगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये दिन शानदार है। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। खानपान में अशुद्धता के कारण समस्या हो सकती है। तनाव लेने से आपको बचना चाहिये।


यह भी पढ़ें  :  जुलाई में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव : 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस परिवर्तन से अच्छा धनलाभ

Share this story