हरतालिका तीज 2022 : हरतालिका तीज पर करें राशि अनुसार उपाय, होंगी हर मनोकामना पूरी

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 30 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। विवाहित महिलाएं ये व्रत परिवार की सुख-समृद्धि के लिए और कुंवारी लड़कियां मनचाहे पति के लिए करती हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से ही देवी पार्वती को भगवान शिव पति रूप में मिले थे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन महिलाएं यदि राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करें तो उनकी हर मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
मेष राशि: इस राशि की महिलाएं शिव-पार्वती के मंदिर में जाकर साफ-सफाई करें और पुजारी को लाल वस्त्र भेंट करें। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
वृष राशि: इस राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर देवी पार्वती को श्रृंगार सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ी, बिछिया, मेहंदी आदि चीजें अर्पित करें।
मिथुन राशि: इस राशि की महिलाएं देवी को खीर का भोग लगाएं और बाद में इसे छोटी बच्चियों को खिला दें। व्रत समाप्त होने पर स्वयं भी ये खीर खाएं।
कर्क राशि: इस राशि की महिलाएं देवी पार्वती को लाल और शिवजी को सफेद फूल चढ़ाएं। इससे इनके वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी धन लाभ भी।
सिंह राशि: इस राशि की महिलाएं शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
कन्या राशि: हरतालिका तीज पर इस राशि की महिलाएं देवी पार्वती को हरी चूड़ियां भेंट करें और बाद में इसे किसी ब्राह्मण कन्या को दान कर दें।
तुला राशि: इस राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर छोटी बच्चियों को वस्त्र भेंट करें, इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: हरतालिका तीज पर देवी पार्वती को नारियल चढ़ाएं, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ भी होता है।
धनु राशि: इस राशि की महिलाएं भगवान शिव को बिल्व पत्र और देवी पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। इससे इनकी कृपा आपके जीवन पर बनी रहेगी।
मकर राशि: इस राशि की महिलाएं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र भेंट करें और आशीर्वाद भी लें। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।
कुंभ राशि: हरतालिका तीज व्रत के समापन होने के बाद किसी ब्राह्मण को पत्नी सहित भोजन पर बुलाएं और उन्हें अपनी इच्छा अनुसार वस्त्र आदि भेंट करें।
मीन राशि: सुख-समृद्धि के लिए इस राशि की महिलाएं शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और हरसिंगार का इत्र चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें :- ये है हरतालिका तीज व्रत की कथा, इसे सुने बिना अधूरा माना जाता है ये व्रत