Guru Margi 2022 : 24 नवंबर, गुरुवार को गुरु ग्रह की चाल बदलने से इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा इन राशियों पर सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा

Jupiter
हिंदू धर्म के अनुसार, जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है तो मुहूर्त जरूर देखा जाता है। मुहूर्त निकालते समय गुरु ग्रह की स्थिति पर जरूर विचार किया जाता है। गुरु ग्रह जब शुभ स्थिति में हो तभी विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं यानी टेढ़ी चाल चल रहे हैं। 24 नवंबर, गुरुवार को ये ग्रह इसी राशि में मार्गी (Guru Margi 2022) हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा।

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
 
वाराणसी। हिंदू धर्म के अनुसार, जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है तो मुहूर्त जरूर देखा जाता है। मुहूर्त निकालते समय गुरु ग्रह की स्थिति पर जरूर विचार किया जाता है। गुरु ग्रह जब शुभ स्थिति में हो तभी विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं यानी टेढ़ी चाल चल रहे हैं। 24 नवंबर, गुरुवार को ये ग्रह इसी राशि में मार्गी (Guru Margi 2022) हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। गुरु ग्रह की चाल बदलने से इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों पर इसका सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…  

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। गुरु ग्रह के मार्गी होने से इस राशि वालों पर सबसे ज्यादा निगेटिव असर देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों को पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको कष्ट पहुंचा सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इन लोगों को नौकरी और बिजनेस में अचानक किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किया गया निवेश लंबे समय के लिए अटक सकता है। कोई सख्त फैसला लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि लोगों की माता की सेहत खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। भाई की वजह से भी टेंशन बढ़ सकती है। कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि ये स्थिति बहुत अधिक समय तक नहीं रहेगी।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। खर्च अधिक होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। 

धनु राशि
इस राशि का स्वामी स्वयं गुरु है। इस राशि के लोग कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसकी वजह से इन्हें परेशान होना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। पति-पत्नी, बच्चों की वजह से समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

Share this story