Dhanteras 2022: धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग, त्रयोदशी दो दिन 22 व 23 को जानें कब है पूजा का शुभ मुर्हूत

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
इस बार दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियों के बीच में कई सुखद संयोग भी बन रहे हैं। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग भी है।
श्रीगणेश शुभ-लाभ कामना से धन त्रयोदशी (धनतेरस) पर श्रीसमृद्धि की देवी लक्ष्मी व प्रथम पूज्य गणेश के पूजन से 22 अक्टूबर को किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी के अनुसार 22 अक्टूबर को धनतेरस पर इस बार शनिवार, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म, यायिजय व त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है।
इसके साथ ही कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी (धन त्रयोदशी) तिथि 22 अक्टूबर की शाम 06:02 बजे लग रही है जो 23 अक्टूबर को शाम 5:51शाम तक रहेगी। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी दो दिन 22 व 23 अक्टूबर को मिल रही है, इससे आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरि की जयंती दोनों में से किसी भी दिन मनाई जा सकती है, लेकिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद रात्रि के प्रथम पहर तक का समय) में त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को मिलने से इसी दिन धनतेरस मनाया जाएगा।
वाराणसी में धनतेरस पर पूजा का शुभ मुर्हूत
कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रात 7.03 बजे से 8.59 बजे तक वृषभ लग्न में है जो स्थिर लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष होता है। धनतेरस की खरीदारी 22 अक्टूबर को पूरे दिन की जा सकती है, लेकिन शाम 4:33 बजे त्रयोदशी तिथि लगने के बाद खरीदारी के लिए अति शुभ होगा। दीपावली के लिए खरीद 23 को भी त्रयोदशी तिथि में की जा सकती है।
यह भी पढ़ें :
तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें ये उपाय