दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव: जानें किसको बदलाव शुभ साबित होगा  

दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव: जानें किसको बदलाव शुभ साबित होगा

वैदिक ज्योतिष मुताबिक सबसे पहले ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो इसकी नीच राशि मानी जाती है।

साथ ही 18 अक्टूबर को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करेंगे। साथ ही इसके बाद कर्मफल दाता शनि देव 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
 
ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही किसी पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। आपको बता दें कि दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इन ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

इन ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव
वैदिक ज्योतिष मुताबिक सबसे पहले ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो इसकी नीच राशि मानी जाती है। साथ ही 18 अक्टूबर को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करेंगे। साथ ही इसके बाद कर्मफल दाता शनि देव 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस तरह दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है।

ग्रहों की चाल इन राशियों को हो सकती है शुभ
मकर राशि: चार ग्रहों की चाल से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। इस समय आप लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि: ग्रहों की चाल में बदलाव आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। इस समय आपको समाज सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। मतलब उनको कोई पोस्ट मिल सकती है।

तुला राशि: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि, शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह की चाल में हो रहा बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्त होगी। साथ ही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं अगर इस समय आपको कार्यस्थल पर बॉस और सहयोगियों का साथ मिल सकता है।

Share this story