अक्षय नवमी 2 नवंबर 2022 को बुधवार को : इस शुभ मुहूर्त में करें ये उपाय

अक्षय नवमी 2 नवंबर 2022 को बुधवार को : इस शुभ मुहूर्त में करें ये उपाय
शास्त्रों के अनुसार आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। इस साल अक्षय नवमी 2 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिनको इस दिन करने से जीवन में सुख- समृद्धि आ सकती है। 

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
 
शास्त्रों के अनुसार आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। इस साल अक्षय नवमी 2 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिनको इस दिन करने से जीवन में सुख- समृद्धि आ सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

 

गरीबों और जरूरतमंदों को कराएं भोजन
शास्त्रों में इस दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है और घर धन- भंडार से भरा रहता है। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।


आंवले के पत्ते पर बनाएं वंदनवार
इस दिन आंवले के पत्ते पर स्वस्तिक बनाकर वंदनवार बांधना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलने की मान्यता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। वहीं अक्षय नवमी के दिन घर के आस-पास आंवले का पौधे लगाना भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

 

धन में हो सकती है बढ़ोतरी 
इस दिन आंवले के बीजों को हरे कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रह सकती है। साथ ही इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी की भी मान्यता है।

 

आंवले का करें दान
इस दिन आंवले का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है और जीवन के सारे कष्ट भी दूर हो सकते हैं।

 

इस शुभ मुहूर्त में करें उपाय
अक्षय नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 02 नवंबर की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप ये उपाय कर सकते हैं। वहीं इस दिन मानस और वृद्धि योग भी बन रहे हैं। जिनको ज्योतिष में बहुत शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें : 

सूर्य देव ने तुला राशि में गोचर किया : 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है

जानें 2023 में विवाह का शुभ मुहूर्त, अप्रैल, जुलाई से अक्टूबर तक 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं 

 नवंबर 2022 के पहले ही सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा?

Share this story