इस नवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहे 3 दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। मतलब इन लोगों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा हो सकती है।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

 

वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। इन दिनों में माता के 9 स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। वहीं आपको बता दें कि इस बार नवरात्रि पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिसमें बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। मतलब इन लोगों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते ये राशियां कौन सी हैं…

 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को इन राजयोग के बनने से विशेष लाभ मिल सकता है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जमीन- जायदाद के काम से लाभ हो सकता है। वहीं  आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। कहीं से नौकरी के संबंध में अच्‍छा प्रस्‍ताव आ सकता है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप छोटी- बड़ी यात्राएं भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। वहीं मां दुर्गा की कृपा से आपको निवेश में लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

तीन राजयोग के बनने से वृष  के जातकों को करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय करियर में आप तरक्‍की पाएंगे और अधिकारी वर्ग के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वहीं आपको इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही परिवार में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको इस अवधि में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह पक्का हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को तीन राजयोगों का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही कार्यों मे सिद्धि होगी। वहीं इच्छाओं पूर्ति होगी। वहीं नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा और मित्रों का साथ मिलने से आपके कई रुके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से आपको किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है। 

Share this story