सफला एकादशी पर 3 शुभ योग, इन 3 राशियों को धनलाभ होने के प्रबल आसार

सफला एकादशी पर 3 शुभ योग, इन 3 राशियों को धनलाभ होने के प्रबल आसार

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  
 

सफला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार साल में 24 एकादशी पड़ती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की उपासना करते हैं। आपको बता दें कि सफला एकादशी 19 दिसंबर 2022, सोमवार को पड़ रही है। वहीं इस दिन 3 शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं इन योगों से 3 राशियों को धनलाभ होने के प्रबल आसार हैं, आइए जानते हैं ये राशियां सी हैं…

बन रहे हैं ये 3 शुभ योग
सफला एकादशी के दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। साथ ही त्रिग्रही योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को हो सकता है धनलाभ…


वृष राशि: तीन शुभ योग बनने से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। पार्टरनशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस समय भाग्य का भी साथ मिलेगा और रुके हुए काम बनते हुए नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोग इन शुभ योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ पाएंगे। वरिष्ठजनों और अधिकारियों से आप सहयोग पाएंगे।


सिंह राशि: आप लोगों को तीन शुभ योग बनने से आय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं आय के नए- नए माध्यम भी बन सकते हैं। साथ ही इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल में हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा।


तुला राशि: तीन शुभ योग आपको करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छे साबित हो सकते हैं। इस समय आपको व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगी। लेकिन इस समय लेन- देन करते समय सावधानियां बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

Share this story