2022 वार्षिक राशिफल कन्या राशि : अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल रहेंगे, शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें

2022 वार्षिक राशिफल कन्या राशि : अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल रहेंगे, शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें

Newspoint24/newsdesk

2022 वार्षिक राशिफल कन्या राशि   
इस वर्ष आपको सेहत को लेकर सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। वर्ष की शुरुआत में लोहे से चोट लगने की आशंका है। अतः आपको इसको लेकर सावधानी बरतनी चाहिये। जून-जुलाई के महीने में त्वचा और पित्त के विकार जन्म ले सकते हैं। शुगर के रोगियों को अपनी जीवनशैली पर तेजी से काम करना पड़ेगा। जो लोग इंसुलिन ले रहे हैं वे योग और प्राकृतिक चिकित्सा को भी अपनायेंगे तो बेहतर होगा। सितम्बर-अक्टूबर महीने में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आप अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल रहेंगे। आप भविष्य को लेकर विभिन्न पॉलिसीज में निवेश कर सकते हैं। वर्ष के प्रथम तिमाही में गुरु का छठे भाव में भ्रमण आपको कई तरह के खर्चों के लिये प्रेरित करेगा। विवाह आदि पर आप धन खर्च कर सकते हैं। मंहगे आभूषण खरीदने के योग बन रहे हैं। आप यात्राओं के माध्यम से भी अच्छा धन अर्जित करेंगे। अप्रैल के बाद आपकी आय में शानदार वृद्धि होगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: परिवार में सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। वर्ष की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रहेगी। परेशानियों के अनुसार आप स्वयं को ढालने का प्रयास करेंगे। दूर के रिश्तेदारों के यहाँ से कोई बुरी सूचना मिल सकती है। समाज के दृष्टिकोण से आप थोड़े शर्मीले हो सकते हैं। आप अपनी विशिष्ट छवि बनाने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सन्तान पक्ष थोड़ा निराश कर सकता है। बच्चों की पढ़ाई और परवरिश को लेकर गम्भीर रहेंगे।

प्रणय जीवन: दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के प्रति प्रेम भाव और बढ़ेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था उनका विवाह इस वर्ष होने की प्रबल सम्भावना है। वर्ष की शुरुआत में कहीं घूमने जा सकते हैं। वर्ष के बीच छोटे-मोटे कारणों से कलह हो सकती है। लेकिन आप समझबूझ से इसे आसानी से सुलझा लेंगे। जीवनसाथी को करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने की सम्भावना बन रही है।

शिक्षा और करियर: उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो आपको बेहतरीन परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आपको नये प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सुधरेगा। अप्रैल से सितम्बर के बीच आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस वर्ष आपको करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। अक्टूबर और नवम्बर के महीने में आपको जॉब बदलने से बचना चाहिये। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें।

 यह भी पढ़ें :

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि : इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि : 2022 में अप्रैल से जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर रहेंगे और शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल सिंह राशि : 2022 में इस साल चंद्रमा और मंगल के योग के कारण भूमि, वाहन आदि चीजें खरीद सकते हैं ,देव गुरु बृहस्पति सातवें स्थान पर होने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल तुला राशि : शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, बड़ा निर्णय लेने से बचे इस साल

Share this story