2022 वार्षिक राशिफल धनु राशि :  29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाएगा इस समय आप नया भवन भूमि या वाहन खरीद सकते हैं, नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है 

Horoscope 2022 Sagittarius Yearly Horoscope

Newspoint24/newsdesk

sagittarius astrological sign - zodiac sagittarius stock pictures, royalty-free photos & images

2022 धनु राशि का वार्षिक राशिफल

नौकरी में भी आप पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे। इसका परिणाम आपको आगे मिलेगा। मंगल और चंद्रमा का योग होने से खर्च बढ़ सकता है। कोई भी अनुचित काम इस साल ना करें, नहीं तो शनि के कारण परेशानी में फंस सकते हैं। 29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाएगा। इस समय आप नया भवन भूमि या वाहन खरीद सकते हैं, लेकिन कोई भी खरीदी करते समय दस्तावेज अच्छी तरह से पढ़ लें। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा। आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  के अनुसार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने सूर्य-शुक्र धनु राशि का लग्न में, बुध-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, मंगल-केतु-चंद्रमा वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। चल-अचल संपत्ति की खरीदी और बिक्री से जुड़े बड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। इस महीने संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। किसी पर भरोसा न करें। वरना धोखा मिल सकता है। काम में तेजी एवं स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। काम में मन नहीं लगेगा एवं आय भी कमजोर रहेगी। पिता से विवाद हो सकता है। विरोधी सिर उठाने का प्रयास करेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। महत्वपूर्ण मामलों में बड़े फैसले होने के योग बन रहे हैं। इस महीने घर के सदस्यों के साथ यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं।

लव लाइफ: साल के पहले महीने में पति-पत्नी में विवाद हो सकते हैं। कोई पुरानी बात आपके संबंधों में तनाव बढ़ा सकती है। महीने के कुछ दिन रुठने और मनाने में निकल सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। इस महीने ऑफिस के बड़े और खास काम पूरे हो जाएंगे। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोग इस महीने जोखिम न लें। बड़े लेन-देन में सावधानी रखें। रुका पैसा इस महीने आपको मिल सकता है।

हेल्थ: इस महीने सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। कोई एलर्जी होने की भी संभावना है। इस महीने बीमारियों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। खान-पान पर नियंत्रण भी रखें।


फरवरी
इस महीने शुक्र-मंगल धनु राशि का लग्न में, बुध-शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। अगर कोई योजना है तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। आपके सामने कुछ विकल्प भी आएंगे। कानूनी सलाह के बाद ही उस पर कार्य शुरू करें तो लाभ में रहेंगे। धन की आवक उत्तम रहेगी एवं प्रभाव भी बना रहेगा। जमीन से लाभ होग सकता है एवं संतान सुख प्रदान करेगी। नए काम होंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होगा। प्रतिष्ठित लोगों से सपंर्क बढ़ेगा। सब ओर से सफलता मिलेगी एवं धर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य में तेजी बनी रहेगी एवं आय भी बेहतर रहेगी। मित्रों एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। 

लव लाइफ: गृहस्थी सरलता और सहजता के साथ आगे बढ़ती रहेगी। जीवनसाथी से आपको पूर्ण सहयोग और आत्मबल मिलेगा। आपसी रिश्ते मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो पूरी तरह से इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके हाथ में दूसरी जॉब रहे। व्यवसाय से धन की आवक के योग बन रहे हैं। आमदानी के लिए अभी मौजूद व्यापार के अलावा भी कोई स्रोत मिल सकते हैं। 

हेल्थ: पुराने रोगों में आराम रहेगा। अगर किसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो संभव है कि कोई अच्छा इलाज आपके सामने आए। वाहन चलाने में सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। 


मार्च
इस महीने शनि-शुक्र-बुध-मंगल-चंद्रमा मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। राज पक्ष से लाभ होगा एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवाने का मन होगा। सम्पत्ति विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर सम्पत्ति क्रय या विक्रय करने के लिए सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। नेगेटिव विचार ज्यादा आएंगे, किंतु प्रभुत्व बना रहेगा। मन में भय रहेगा। किसी बड़े काम के बनने के आसार हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं हर ओर से विजय की प्राप्ति होगी। सरकार से लाभ होगा। आवक अच्छी बनीं रहेगी एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। महीने के अंत में बड़ी सफलता मिलने का योग हैं। 

लव लाइफ: गृहस्थी में सब अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार का विवाद संभव नहीं दिखता है। दाम्पत्य में प्रेम की प्रगाढ़ता रहेगी और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। 

नौकरी-बिजनेस: महीने की शुरुआत में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शासकीय नौकरी वालों के लिए समय मंगलकारी रहेगा। योजनाएं समय पर पूरी होंगी। व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। अगर कोई योजना है तो इस पर अमल करने के लिए अच्छा समय है।

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है लेकिन आपको बाकी मामलों में राहत रहेगी। वाहन से चोट लग सकती है। 


अप्रैल
इस महीने शनि-मंगल मकर राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। सम्पत्ति के लिए समय लगभग ठीक ही है। कुछ प्रस्ताव अच्छे मिल सकते हैं लेकिन आपको संभलकर निर्णय लेने होंगे। इस महीने सम्पत्ति से कोई बड़ा लाभ नहीं मिल सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं प्रभाव भी बढ़ेगा। कर्ज की परेशानी समाप्त होगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य स्थल पर अधिक व्यस्तता रहेगी। तय समय में सफलता भी मिलती जाएगी। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में कई उतार-चढ़ाव आपको देखने को मिल सकते हैं। थोड़ा विवाद और तनाव आपके और जीवन साथी के बीच हो सकता है। लेकिन अंत में सब ठीक रहने के संकेत हैं। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपके लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपको मनचाहा काम करने को मिल सकता है। आय के साधन भी ठीक रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा है। कोई बड़ा सौदा या नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय मिलाजुला हो सकता है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी नई जगह से रोगों का इलाज मिल सकता है। आंखों में समस्या हो सकता है। 


मई
इस महीने शनि-मंगल कुँभ राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। कार्य स्थल पर वातावरण सुखद रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। इस दौरान में सतर्क रहें। लालच देने वालों से बचें। परिवार के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई अच्छी सूचना आपको मिलेगी, जो परिवार में खुशियां लाएगी। संतान से सुख मिलेगा। सम्पत्ति के लिए समाधान कारक समय है। आप परिस्थितियों पर बेहतर नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे। सम्पत्ति में लाभ होगा। महीने के अंत में समय आपके पक्ष का रहेगा, कोई बड़ा फायदा इस समय आपको हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार मिलेगा। कोई विवाद नहीं रहेगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको सफलता मिलेगी। कोई विशेष सूचना भी आपको मिल सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में स्थितियां सामान्य रहेंगी। आपके आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। आपको अधिकारियों और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोई बड़ी समस्या इस महीने नहीं आएगी। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। जोड़ों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अपनी पुरानी बीमारियों की नियमित जांच कराने की भी सालह है। 


जून
इस महीने शनि कुंभ राशि का तीसरे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय बेहतर रहेगी एवं सफलता प्राप्त होगी। योग्यता के अुनसार काम प्राप्त होंगे एवं नए कार्य भी मिलेंगे। विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। आस-पास के लोगों से मधुर संबंध रहेंगे। समकक्ष सहयोग प्रदान करेंगे। इस समय में जोखिम लेने से बचें एवं निवेश नहीं करें। बेकार विवाद एवं वाहनादि से समस्याएं आ सकती हैं। इस समय किसी को उधार देने से बचें। परिवार में सब ठीक रहेगा। संतान से लाभ होगा। संतान की चिंता समाप्त होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। कोई परेशानी ऐसी होगी जो आप आपसी बातचीत से सुलझा संकेंगे। प्रेम संबंधों की बात सबको पता चल सकती है।

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अधिकारियों से आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ के अवसर मिलेंगे। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम करने के लिए ये सही समय रहेगा।

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक है। छोटी-मोटी परेशानियों के अलावा कोई समस्या स्वास्थ्य को लेकर नहीं दिख रही है। 


जुलाई
इस महीने शनि कुंभ राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार में सब ठीक रहेगा। संतान से लाभ होगा। संतान की चिंता समाप्त होगा। किसी भी तरह से परिवार में आपको अच्छा माहौल मिलेगा। सम्पत्ति में कोई इजाफा होने के योग नहीं बन रहे हैं। वाहन आदि खरीदने का मन हो सकता है। मशीनरी का थोड़ा नुकसान भी होता दिख रहा है। सावधानी रखें। विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। इस दौरान में व्यय की अधिकता रहेगी। बेकार विवाद एवं वाहनादि से समस्याएं आ सकती हैं। उधार दिया पैसा अटक सकता है इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी रखें।  

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। कोई परेशानी ऐसी होगी जो आप आपसी बातचीत से सुलझा संकेंगे। प्रेम संबंधों में खटास हो सकती है।

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आपको प्रमोश मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अधिकारियों से आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ के अवसर मिलेंगे। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम करने के लिए ये सही समय रहेगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक है। छोटी-मोटी परेशानियों के अलावा कोई समस्या स्वास्थ्य को लेकर नहीं दिख रही है। लेकिन फिर भी खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है।


अगस्त
इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, शुक्र मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का नौवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार में सुखद घटनाएं होंगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको कोई अज्ञात भय भी परेशान कर सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।ससुरात पक्ष में कोई समस्या आ सकती है। केवल भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यों में गति के साथ आय में वृद्धि होगी। नए काम की प्राप्ति होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। पुराने निवेश का फायदा इस समय आपको मिल सकता है।

लव लाइफ: दाम्पत्य मधुर रहेगा। जीवनसाथी आपके समर्थन में रहेगा और कुछ नई सूचनाएं आपके लिए आश्चर्य का विषय हो सकती हैं।

नौकरी-बिजनेस: शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी लेकिन पहले सप्ताह के बाद ये महीना जॉब के लिए अच्छा रहेगा। अधिकारी सहयोग करेंगे। आय के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक समझौतों में विवाद हो सकता है। मामला कोर्ट में गया तो जीत आपके पक्ष में होगी। 

हेल्थ: पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कुछ लोग घुटने के दर्द से परेशान रह सकते हैं। कब्ज की समस्या भी आने की संभावना है। सावधानी रखें। 


सितंबर
इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का नौवें भाव में, बुध कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ा काम आप हाथ में ले सकते हैं। जिससे लाभ मिलने का योग है। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई अच्छी सूचना परिवार का माहौल बदल सकती है। संतान के लिए भी समय अच्छा रहेगा। वर्चस्व बना रहेगा एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार सुखद रहेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा समर्पण मिलेगा। हर तरह का सुख प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए थोड़ा सतर्क रहने का समय है। 

नौकरी-बिजनेस: अगर आप विदेश में नौकरी करने के प्रयास में लगे हैं तो आपको इस महीने कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। जॉब के मामले में ये महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तरक्की करेंगे। लाभ बढ़ेगा लेकिन आपको अपने आस पास के लोगों से थोड़ा सावधान भी रहना पड़ सकता है। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी लेकिन जिन लोगों को दिल या ब्लड प्रेशर की बीमारी है उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक तनाव या दुःख आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 


अक्टूबर
इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से आय होगी। कोई अच्छा अवसर आपके हाथ आ सकता है। किराए पर दी गई सम्पत्ति से भी लाभ हो सकता है। वाहन पर खर्च होने के योग हैं। विरोधियों का शमन होगा एवं आय अच्छी बनी रहेंगी। चंद्र की अनुकूलता मन की प्रसन्नता प्रदान करेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य सुगमता से सपंन्न होंगे एवं परिवार अनुकूल बना रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं रोगों में आराम रहेगा। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों से सहयेाग मिलेगा एवं त्यौहार में आनंद रहेगा। उपहारों की प्राप्ति होगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। अपनी बातें गोपनीय रखने की कोशिश करें। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में सोचे काम समय पर होंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी खुश रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। अन्य साधनों के भी आय होगी। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आपको हर तरफ से लाभ की सूचनाएं मिलेंगी। 

हेल्थ: सेहत में पहले से सुधार होगा। आपको मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। पुराने रोगों में आराम रहेगा। 


नवंबर
इस महीने चंद्रमा-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य-केतु-शुक्र-बुध तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। संतान से सफलता की सूचना मिल सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुराने साथी से अचानक मुलाकात हो सकती है। समय पक्ष का है। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। आय बेहतर बनी रहेगी। नए कार्यों के प्रस्ताव भी प्राप्त होगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा एवं सुखद यात्रा का योग बना हुआ है। सम्पत्ति के मामले में आपको कुछ सफलता मिलने के योग हैं। योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी। निवेश से लाभ होगा एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। सुसराल पक्ष से कोई समाचार मिलेगा। आपके लिए राहत भरा समय रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपको कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर करें। किसी भी तरह की जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। व्यापार में निवेश से आपके लिए अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। प्रापर्टी के बिजनेस में लगे लोगों को भी अच्छे कमीशन आदि की प्राप्ति हो सकती है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको डाइट और वर्कआउट प्लान शेड्यूल करना चाहिए। इससे पुराने रोगों में राहत मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। 


दिसंबर
इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य के विस्तार की योजना ठंडी पड़ सकती है। काम में मन कम लगेगा एवं शांत जगहों पर जाने का मन करेगा। संतान से सुख रहेगा एवं धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। गुप्त विद्याओं को जानने की इच्छा हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में आपको लाभ हो सकता है। किराएदार या किसी बिचौलिए से विवाद भी हो सकता है। संभलकर रहें। कार्य निर्बाध गति से चलेंगे। अटके कार्य भी गति पकड़ेंगे। समयानुसार सब करने में सफल होंगे। सकारात्मकता रहेगी। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी एवं परिवार में वर्चस्व भी रहेगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय प्रेम से गुजरेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: समय अच्छा रहेगा। जॉब में अधिकारियों और मालिकों का भरोसा आपको मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। व्यापार में इस माह वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आपको नए मौके मिल सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए थोड़ा सावधान रहें। वाहन संभाल कर चलाएं। चोट लगने की आशंका है। रक्त संबंधी बीमारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : 

2022 वार्षिक राशिफल: मेष राशि - इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे, प्रेम प्रसंगों को लेकर दूरी बनाकर रखें

2022 वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल : साल 2022 राहु के प्रभाव में रहेगा, दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे

2022 वार्षिक राशिफल मिथुन राशि : इस साल बिजनेस में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है

2022 वार्षिक राशिफल कर्क राशि : 2022 में अप्रैल से जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर रहेंगे और शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल सिंह राशि : 2022 में इस साल चंद्रमा और मंगल के योग के कारण भूमि, वाहन आदि चीजें खरीद सकते हैं ,देव गुरु बृहस्पति सातवें स्थान पर होने से पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

2022 वार्षिक राशिफल तुला राशि : शनि की ढैया का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, बड़ा निर्णय लेने से बचे इस साल

2022 वार्षिक राशिफल कन्या राशि : अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल रहेंगे, शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें

2022 वार्षिक राशिफल वृश्चिक राशि : साल के आरंभ में मंगल स्वराशि होने से कई उपलब्धियां आपको प्राप्त होंगी पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा

Share this story